आओ प्रगति करें, अपना अधिकार जाने

🔹 FIR का महत्व (Exam Point – LLB के लिए)

  • आपराधिक प्रक्रिया की शुरुआत FIR से होती है

  • यह साक्ष्य का महत्वपूर्ण दस्तावेज है

  • FIR में देरी होने पर अदालत संदेह कर सकती है

  • FIR substantive evidence नहीं है, लेकिन corroborative evidence के रूप में उपयोग होती है

निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid )—

यह एक ऐसी कानूनी मदद /सहायता है जो गरीब, कमजोर वर्ग या जरूरतमंद लोगों को बिना कोई फीस लिए दी जाती है, ताकि वे भी न्याय पा सकें इसे निःशुल्क विधिक सहायता या क़ानूनी सहायता कहते हैं
📜 कानूनी आधार
भारत में यह अधिकार भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39A के तहत दिया गया है।
इसका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता मिले। प्रश्न -Free Legal Aid में क्या-क्या मिलता है? उत्तर -इसमें निम्नलिखित सहायता मिलता है- (1 )मुफ्त वकील (Lawyer) (2 )कोर्ट फीस में छूट (3 )केस से जुड़े दस्तावेज तैयार करन (4 )कानूनी सलाह (Legal Advice) (5 )अपील या याचिका दाखिल करने में मदद । प्रश्न -निःशुल्क विधिक सहायता किन लोगों को मिलता है? उत्तर - निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid )आमतौर पर निम्न लिखित लोगों को मिलता है: (1)आर्थिक रूप गरीब/कम आय वाले व्यक्ति (2)महिलाएं और बच्चे के लिए (3)SC/ST अनुसूचित जाति /अनुसूचित जन जाति आदिवासी वर्ग के लिए (4 )दिव्यांग व्यक्ति के लिए (5)जेल में बंद कैदी के लिए (6)आपदा से पीड़ित जैसे -भूकंप ,आंधी तूफान या शोषण के शिकार लोग के लिए ! प्रशन - निःशुल्क विधिक सहायता कौन देता है?

उत्तर - यह सुविधा भारत में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority) और राज्य/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के द्वारा दी जाती है! प्रश्न -निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid) कैसे प्राप्त करें ? उत्तर -निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid) प्राप्त करने के लिए निम्न लिखित प्रक्रिया अपनाएं - 1. आप अपने जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण District Legal Services Authority (DLSA) ऑफिस जाएं 2. आप एक साधारण आवेदन पत्र लिखें! 3. आप अपनी आय/ की स्थिति का प्रमाण लगाएं 4. आपको शासन की ओर से मुफ्त वकील उपलब्ध कराया जाएगा ! वही वकील आपके लिए केश लडेगा! आसान भाषा में:  जिसके पास पैसे नहीं हैं, उसे भी कानून से मदद मिल सके—इसी को निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid )कहते हैं।”हमने आपके लिए निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid )के लिए आवेदन फॉर्म (Application Format) भी बना दिया है , जो जरुरत पड़ने पर आपके काम आएगा, आप इसी प्रारूप में अपने हाथ से या टाइप करा कर आवेदन करें ।

निः शुल्क क़ानूनी (विधिक् ) सहायता (Free Legal Aid) आवेदन पत्र

सेवा में,
अध्यक्ष महोदय,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA),
बिलासपुर /जगदलपुर /जशपुर (जहाँ आवेदन कर रहें हैं जिले का नाम लिखें )

विषय: निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid) प्रदान करने हेतु आवेदन।

महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं------- [आपका नाम], निवासी--------- [पूरा पता], आर्थिक रूप से कमजोर/जरूरतमंद व्यक्ति हूँ। मेरे पास अपने केस (मामले) के लिए वकील करने हेतु पर्याप्त पैसे (आर्थिक संसाधन) नहीं हैं।मेरा केश (मामला) इस प्रकार है:
[
यहाँ अपने केस का संक्षिप्त विवरण लिखें — जैसे: ----भूमि विवाद, चोरी, पारिवारिक विवाद, आदि]अतः महोदय आपसे सादर निवेदन है कि मुझे निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि मैं न्याय प्राप्त कर सकूं।

संलग्न - आवश्यक दस्तावेज कर रहा/रही हूँ: 1. आय प्रमाण पत्र 2.पहचान पत्र (आधार/वोटर ID) 3. अन्य संबंधित दस्तावेज दिनांक: ________
स्थान: ________

भवदीय,
[
हस्ताक्षर]
नाम: __________
मोबाइल नंबर: _______

  • शुरुआत “सेवा में या प्रति ” से शुरू करें !

  • विषय लाइन साफ लिखें !

  • केस का छोटा विवरण जरूर दें!

  • अंत में दस्तावेज अवश्य जोड़ें !

प्रगति के पथ पर हमारा प्रयास जारी है

न्याय का मार्ग

आगे बढ़ते जाना है